{"_id":"63ab0d58bc677e6b444f4e6a","slug":"bridge-approved-on-gangnahar-villagers-will-get-benefit-muzaffarnagar-news-mrt6194925153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगनहर पर पुल स्वीकृत, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगनहर पर पुल स्वीकृत, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। गंगनहर पर दाहाखेड़ी और काटका के बीच 70.88 मीटर के पुल निर्माण को स्वीकृत मिल गई है। नाबार्ड से मंजूरी के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होने की संभावना है। क्षेत्र के ग्रामीणों को पुल निर्माण से बड़ा लाभ होगा।
गंगनहर पर ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाले पुल का निर्माण मंजूर हो गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्माण किया जाएगा। सात करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से 70.88 मीटर पुल का निर्माण होगा। पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हादसों का खतरा बना रहता था। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण और किसान नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी पुल निर्माण की मांग रखी थी। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से पुल की मंजूरी के बाद क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। राज्य सेतु निगम की ओर से सर्वे के बाद पुल का रिपोर्ट भेजी गई थी।