{"_id":"688a72c05ff2744c1800e639","slug":"brick-kiln-owners-stage-protest-in-tehsil-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-151050-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ईंट भट्ठा मालिकों का तहसील में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ईंट भट्ठा मालिकों का तहसील में धरना
Thu, 31 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भट्ठा मलिकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम की अनुपस्थिति पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने भट्ठा मालिकों के बीच पहुंचकर समस्या सुनीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांगपत्र दिया गया।
प्रदेश के भट्ठा मालिक राजस्थान और उत्तराखंड सरकार के हाल ही में दिए गए फैसले के अनुरूप एक फरवरी से 30 जून निश्चित समयावधि तक ईंट भट्ठों में फुंकाई का कार्य करने की मांग कर रहे हैं। बालियान का कहना था कि सरकार और विभिन्न अदालतों की मंशा के अनुरूप उन्होंने 2020 में भी एक फरवरी से 30 जून तक फुंकाई समय सीमा तय करने की लिखित मांग की थी। धरने को सतीश गुप्ता , नवीन चेयरमैन, अमरपाल पूनिया, धीरज राठी ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया।
इस दौरान संजय गोदावरी, कृष्ण त्यागी, अशोक कुमार, करणवीर प्रधान, सुशील ठाकुर, नईम राणा, सुखेंद्र तोमर, धीर सिंह वकील, नीरज राठी मौजूद रहे।