{"_id":"6358302fe2f0261a187fb1b6","slug":"both-hands-of-the-young-man-were-severed-in-the-grip-of-the-train-khatauli-news-mrt6108723163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों हाथ कटे, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों हाथ कटे, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Wed, 26 Oct 2022 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:16 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक को दोनों हाथ कट गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक के दोनों हाथ कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया है।
मंगलवार की शाम को लोगों ने देखा कि एक युवक ट्रेन की पटरियों के बीच में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके दोनों हाथ कटे हुए थे। लोगों के पूछने पर तड़पते हुए घायल अवस्था में युवक ने अपना नाम विकास निवासी गांव जोहरा बताया। गंभीर रूप से घायल युवक यह नहीं बता सका कि वह किस ट्रेन की चपेट में आया है और वह वहां क्या कर रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम