फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Both communities jailed 12 people

दोनों समुदाय के 12 लोग जेल भेजे

Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Both communities jailed 12 people
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शेरनगर-बिलासपुर में रविवार को हुए सांप्रदायिक बवाल में सोमवार को दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों के दो दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक दर्जन लोगों को जेल भेज दिया है। दोनों गांवों में प्रशासन ने एहतियात के चलते भारी फोर्स तैनात कर रखा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर शेरनगर-बिलासपुर में बाइक की टक्कर लगने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। मारपीट और पथराव में दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बवाल पर काबू पाया था। रविवार देर रात पुलिस ने एसआई सतेंद्र नागर की ओर से दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों के खिलाफ आगजनी, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, जानलेवा हमला करने, बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नामजदों में से एक दर्जन लोगों को जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, सोमवार को दोनों गांवों में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा रहा। भारी पुलिस फोर्स दोनों गांवों में सोमवार को भी मौजूद रहा। पूरे दिन अधिकारियों ने दोनों गांवों पर कड़ी नजर रखी। अधिकारी पल-पल की जानकारी आला अधिकारियों को देते रहे। दोनों गांवों के लोगों के आपस में एक-दूसरे के गांव के बीच से गुजरने पर पुलिस ने काफी ध्यान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप्रदायिक बवाल होने के बाद नई मंडी कोतवाली के शेरनगर-बिलासपुर में सोमवार को दोनों गांवों में प्रधानी चुनाव प्रचार को भी प्रभावित किया। दोनों गांवों में किसी भी प्रत्याशी ने अपने पक्ष में वोट नहीं मांगे। दोनों गांव में चुनाव को लेकर मामला शांत रहा।

दलितों ने एसएसपी आफिस का घेराव किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली स्थित शेरनगर के दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस पर गलत नामजदगी करने का आरोप लगाया। कहा कि दूसरे पक्ष के हमले का जवाब देने पर मारपीट की गई थी। पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को जेल भेजने पर विरोध जाहिर किया। दलितों ने बिलासपुर के ग्रामीणों के नाम एसएसपी को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

रविवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शेरनगर और बिलासपुर के दलितों एवं मुस्लिमों में सांप्रदायिक बवाल हो गया था। नई मंडी कोतवाली की ओर से मामले में की गई कार्रवाई से क्षुब्ध सैकड़ों दलित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सोमवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे दलितों ने खुलेआम पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। दलितों का कहना था कि बिलासपुर के लोगों ने उनके गांव में आकर हमला किया तो उन्होंने बचाव में कार्रवाई की थी। पुलिस इस मामले में एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए शेरनगर के निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज रही है। दलित समाज के लोगों में पुलिस केे प्रति भारी आक्रोश था। कहा कि बवालियों ने गांव की दो दुकानों को लूटा और उनके साथ मारपीट की। पुलिस दुकानदारों को भी जेल भेज रही है। एसएसपी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed