फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bonfire of ritual worship throughout the district

जिले भर में विधि-विधान से होलिका पूजन

Wed, 23 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bonfire of ritual worship throughout the district
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में होली पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की गई। देहात में होलिका स्थलों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ रही। त्यौहार पर खुशियों का माहौल बना रहा। तिथि के अनुसार रात्रि के बजाए दिन ढले होलिका दहन हुआ। होली में गेहूं की बालियों को भूनकर उनका प्रसाद बांटा गया। 
विज्ञापन


बुधवार को जिलेभर में महिलाओं ने होली पूजन किया। शहर के शिवचौक, नई मंडी, रामलीला टिल्ला रोड, आनंद भवन, नया बांस, सर्राफा बाजार, ब्रह्मपुरी, हनुमान चौक, गांधी कॉलोनी, जाट कॉलोनी, नुमाइश कैंप,  कच्ची सड़क, अलमासपुर एवं जानसठ रोड समेत शहर में अन्य जगहों पर होली पूजन किया गया। विधि-विधान से पूजा का क्रम सुबह ही शुरू हो गया था। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करते हुए पूजन किया। उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की गई। 
विज्ञापन


होलिका स्थलों पर मेलों का आयोजन भी किया गया। शहर के अलावा देहात में भी होली का खूब उत्साह रहा। शहरों में रहने वालों ने अपने गांव जाकर ईष्ट देवी-देवताओं का पूजन किया। ग्राम देवता,  कुल देवता, भूमिया, म्हाड़ी, भंडीनाथ आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जानसठ, मीरापुर, मोरना, पुरकाजी, शाहपुर, खतौली, छपार और रोहाना में भी होली पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उधर, बाजारों में भी होली की धूम रही। गुरुवार को दुल्हेंड़ी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed