फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Boiler worship done in sugar mill

शुगर मिल में बायलर पूजन किया

Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Boiler worship done in sugar mill
मंसूरपुर के शुगर मिल में बॉयलर पूजन करते हुए अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर/पुरकाजी। शुगर मिल का आगामी पेराई सत्र शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को पूजन कर विधि विधान के साथ बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई।
विज्ञापन

हवन यज्ञ के यजमान उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित रहे। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मिल में इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। मौके पर फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, विश्व दीपक कुमार, रवि कुमार गुप्ता, पवन शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, संजीव कुमार शर्मा, ब्रजराज यादव, करण सिंह, दीपक कुमार, जेएन शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, पुरकाजी में उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी में बॉयलर व प्रथम अग्नि और प्रवेश पूजन किया गया। पंडित पूर्णानंद द्वारा विधि विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधुकांत त्रिपाठी, सुशील कुमार, ब्रिजेश खन्ना, संजीव कुमार, संजय कुमार, शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed