फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body of store operator who had come for a visit with a friend found

Muzaffarnagar News: दोस्त के साथ घूमने आए स्टोर संचालक का शव मिला

Thu, 29 Oct 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Body of store operator who had come for a visit with a friend found
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर से अपने दोस्त के साथ मुजफ्फरनगर आए युवक का शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भोपा रोड फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान वीर सिंह का बेटा निशांत सिंह (24) बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल स्टोर पर काम करता था। रविवार को वह अपने एक दोस्त के साथ मुजफ्फरनगर घूमने के लिए गया था। उसका दोस्त तो वापस आ गया लेकिन निशांत नहीं लौटा। परिजनों ने सुबह जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

मंगलवार रात निशांत का शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास मिला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। युवक का गांव में शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। निशांत के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि मंसूरपुर थाने में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। चेहरे पर निशान मिले हैं। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed