{"_id":"5f68ee878ebc3e32df3b6f69","slug":"body-of-missing-youth-found-in-kali-river-khatauli-news-mrt5024589187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव काली नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव काली नदी में मिला
विज्ञापन
लापता युवक का शव काली नदी में मिला
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। तनाव के चलते रविवार की शाम से लापता युवक का शव काली नदी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को काली नदी से बरामद कर लिया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी 42 वर्षीय कल्लू पुत्र इलमचंद कुछ दिनों से तनाव में था। रविवार शाम वह घर से बिना बताए लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई। सोमवार को पुरबालियान के पास काली नदी में उतराते शव को किसी ग्रामीण ने देखा। उसने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान पुरबालियान निवासी कल्लू के रूप में की गई। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कल्लू शादियों के सीजन में बैंडबाजा बजाकर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। जीवनयापन प्रभावित होने के कारण वह काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि कल्लू के खेत के पास से सल्फास की गोलियां मिली है। संभवत: कल्लू ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।