फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Boat support for crossing Solani river in Purkaji Khadar area

पुरकाजी खादर क्षेत्र में सोलानी नदी पार करने के लिए नाव का सहारा

Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Boat support for crossing Solani river in Purkaji Khadar area
मुजफ्फरनगर : पुरकाजी खादर क्षेत्र में नाव से सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी खादर क्षेत्र में सोलानी नदी पार करने के लिए नाव का सहारा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सोलानी नदी में शुक्रवार को उत्तराखंड से पानी छोड़ने के बाद आए उफान के बाद अभी भी करीब दस फुट तक पानी होने के कारण ग्रामीणों को खेतों में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, खेतों व रास्तों में जलभराव के चलते पशुओं के लिए चारे का संकट भी उत्पन्न हो गया है।

उत्तराखंड की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के चलते बृहस्पतिवार को सोलानी नदी में पानी छोड़ दिया गया था। इससे सोलानी उफान पर आ गई थी। बीते चार दिन में सोलानी में पानी में कमी आई है, लेकिन अभी भी नदी में करीब दस फुट तक पानी चल रहा है। इसके चलते नदी पार कर खेतों में जाने के लिए ग्रामीणों को अभी भी नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, खादर क्षेत्र के गांव रजगल्लापुर, रामनगर, शेरपुर नंगला, पांचली, सुहेली, जिंदावाला, चांचक, चमरावला और अलमावाला के रास्तों व खेतों में जलभराव अभी भी बरकरार है। इसके चलते ग्रामीणों को खेतों पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इसके चलते पशुओं को खल-चोकर और भूसा खिलाना पड़ रहा है। कुलवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, राजेश गुर्जर, साधूराम, बिजेंद्र सिंह, सुनील बारी, राजेश गुर्जर, सौरभ कुमार, राजू प्रजापति, कृष्णपाल और सेवाराम आदि ने बताया कि अभी जलभराव से निजात मिलने में कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed