फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board Meeting of Morena Sugar Mill

मोरना चीनी मिल निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें: डीएम

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Board Meeting of Morena Sugar Mill
मुजफ्फरनगर। मोरना चीनी मिल की बोर्ड बैठक में डीएम ने समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से कराने के निर्देश दिए। मिल में स्टाफिंग पैटर्न के निर्धारित पदों पर दक्ष कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग से रखे जाने के लिए कहा। साथ ही मिल प्रशासन को अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स मोरना की प्रबंध कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रबंध कमेटी द्वारा सत्र 2018-19 के कार्यों की समीक्षा की गई। विगत सत्र की अपेक्षा 0.10 प्रतिशत चीनी परता कम होने के संबंध में मिल तकनीकी अधिकारियों से जिला गन्ना अधिकारी को स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने वर्तमान सत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कहा। मिल में कार्यरत कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति बायोमेट्रिक के आधार पर करने के निर्देश भी दिए। मिल में स्टाफिंग पैटर्न के निर्धारित पदों पर दक्ष कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के आधार पर कमेटी बनाकर पूर्ण पारदर्शी तरीके से रखने के निर्देश दिए। कृषकों को प्रमुख सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के निर्देशों के अनुपालन में बेसिक कोटा की तीन प्रतिशत नि:शुल्क प्रेसमड उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक को कहा कि कृषकों को गन्ना आपूर्ति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। गत सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए कहा गया। भौतिक लक्ष्यों एवं बजट के प्रस्ताव का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, मिल के प्रधान प्रबंधक एचवी कौशिक, देवेंद्र सिंह संचालक शुगर फेडरेशन, स्नेहलता उप सभापति एवं अनिल राठी संचालक सहित समस्त संचालक उपस्थित हुए। मिल के मुख्य अभियंता, मुख्य रसायनविद, गन्ना अधिकारी एवं संबंधित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed