फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Board Exam: Good marks scored in English by Grammar Preparation

ग्रामर की तैयारी से अंग्रेजी में पाए अच्छे अंक

Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Good marks scored in English by Grammar Preparation
बोर्ड परीक्षा: ग्रामर की तैयारी से अंग्रेजी में पाए अच्छे अंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए ग्रामर की तैयारी अच्छी होनी चाहिए। साहित्य में अंक पाना सृजन क्षमता पर निर्भर करता है, जबकि स्पेलिंग और हैंड राइटिंग भी अच्छे अंक दिलाने में कारगर साबित होते हैं।

डीएवी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की तैयारी के लिए टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में अच्छे अंक लाने का मूलमंत्र ग्रामर की तैयारी ही है। सेक्शन बी यानि ग्रामर को आधार बनाकर ही सेक्शन ए की तैयारी की जा सकती है। टेंस को सात से दस दिन का कड़ा अभ्यास कर भलिभांति तैयार किया जा सकता है और फिर इसी आधार को माध्यम बनाकर ग्रामर की बाकी यूनिट जैसे नैरेशन, ट्रांसफोरमेशन, सिनटेक्स, सिनथेसिस, निबंध और ट्रांसलेशन को तैयार किया जा सकता है। अंग्रेजी विषय में प्रवीणता बढ़ाने के लिए ग्रामर का अभ्यास, पुन: अभ्यास एवं सतत अभ्यास बेहद जरूरी है। सेक्शन ए अंग्रेजी साहित्य है। यह विद्यार्थियों की सृजन क्षमता पर निर्भर करता है। विद्यार्थी शब्दों को वाक्य में पिरोने की कला में निपुण हैं तो सवालों का बखूबी जवाब लिख सकते हैं। रटना किसी हद तक साथ तो दे सकता है, लेकिन अच्छे अंक लाने के लिए तो ग्रामर को आधार बनाकर ही सेक्शन अ में अच्छे अंक लाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्पेलिंग मिस्टेक और खराब हेडिंग एवं हैंड राइटिंग हमारी सारी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। इसलिए इन पर ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed