{"_id":"57fd3b984f1c1bd87528eb70","slug":"blow-the-effigy-nawaz-sharif-with-statue-of-ravana-in-bhopa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा में रावण के पुतले के साथ नवाज शरीफ का भी पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपा में रावण के पुतले के साथ नवाज शरीफ का भी पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोपा कस्बे में लंकापति रावण का पुतला का पुतला धू-धू कर जला। इसके साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी पुतला फूंका गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुखिया गुर्जर, डॉ वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी बब्बू रहे। उन्होंने कहा कि दशानन के पुतले को जलाने के साथ-साथ हमे बुराइयों को भी पुतले के साथ स्वाहा कर देना चाहिए। कस्वे के युवा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्राइमरी स्कूल में चल रहे राम लीला मंचन के बाद वहीं पर रावण के पुतला दहन किया गया। पात्रों द्वारा राम रावण युद्ध की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अनिल शर्मा, अमरपाल सैनी, चुन्नु, कपिल, श्यामवीर, अन्नू, तरुण धीमान, राकेश कश्यप आदि रहे। भोपा मेले में काफी ग्रामीण पहुुंचे।
रोहाना कलां में विजयदशमी पर मेले का आयोजन किया गया। दशानन का पुतला जलाया तथा राम को राजतिलक किया गया। ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
शाहपुर। कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पैंठ मैदान में लगने वाले दशहरा मेले में राम ने रावण को मारकर राम ने रावण रूपी असत्य पर सत्य की जीत हासिल की। देर शाम रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद आरिफ ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कमेटी अध्यक्ष सुनील मित्तल, बालेश सिंघल, पवन सक्सेना, सुखपाल सैनी, भंवरपाल कश्यप, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे। गांव काकड़ा में चल रही रामलीला कमेटी द्वारा लगने वाले दशहरा मेला भी सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
छपार। रामलीला के अंतिम दिन राम रावण के युद्ध का मंचन किया गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। मेलों में बच्चों ने खिलौने खरीदे। रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया गया। उधर, मां दुर्गा की सांझियों का विसर्जन भी किया गया।
तितावी। बघरा, तितावी और अन्य गांवों में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेलों में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल रही। शाम के समय यहां पुतले जलाए गए।