फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blockade will be done at 18 places in the district

जिले में 18 स्थानों पर की जाएंगी नाकेबंदी

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Blockade will be done at 18 places in the district
जिले में 18 स्थानों पर की जाएंगी नाकेबंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएम से मुलाकात के बाद भी भाकियू 25 सितंबर को चक्का जाम के निर्णय पर अडिग है। भाकियू ने शुक्रवार को चक्काजाम करने की घोषणा की है। जिले में भी 18 स्थानों पर नाकेबंदी करके चक्का जाम किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

संसद में पारित किए गए तीन कृषि बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूूनियन ने 25 सितंबर को सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करने का एलान किया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि सरकार बहुमत के नशे में चूर है। देश की संसद के इतिहास में पहली दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि अन्नदाता से जुड़े तीन कृषि विधेयकों को पारित करते समय न तो कोई चर्चा की और न ही इस पर किसी सांसद को सवाल करने का अधिकार दिया गया। किसान सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे। चक्काजाम में अन्य किसान संगठनों के साथ व्यापारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि शुक्रवार को देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान भाकियू ने किया है। जिले में भी रोहाना, रामपुर चौराहा, फलौदा, बुढ़ाना बायवाला, शाहपुर, नावला कोठी, फुगाना, मोरना तिराहा, मीरापुर मोंटी तिराहा, चरथावल, लालूखेड़ी समेत 18 स्थानों पर किसान सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed