{"_id":"6829cb42b5f06a9b27084a5b","slug":"black-panthers-defeated-red-bull-strikers-by-six-wickets-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-145895-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ब्लैक पैंथर्स ने रेडबुल स्ट्राइकर्स की टीम को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ब्लैक पैंथर्स ने रेडबुल स्ट्राइकर्स की टीम को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन पर काव्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। ब्लैक पैंथर्स और रेड बुल स्ट्राइकर्स टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्लैक पैंथर्स टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेडबुल स्ट्राइकर की टीम को 6 विकेट से हरा दिया।
गांव भैंसी के अहलावत गेम सिटी में देर रात दूधिया रोशनी में खेले गए हेल्थ प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रेड बुल स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का लक्ष्य दिया। टीम के बल्लेबाज माजिद अंसारी ने 33 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली और उन्हें बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला।
ब्लैक पैंथर्स की ओर से की गई गेंदबाजी में शशांक त्यागी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके और बेस्ट बॉलर चुने गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर्स टीम ने मात्र 17.3 ओवर में 196 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज काव्या ने 31 गेंद में 59 रन, अलौकिक ने 27 गेंद में 43 रन और रवि 27 गेंद में नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
पुनीत राठी ने भी 32 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मंजीत बेनी और गोपीचंद ने गेंदबाजी की, मगर विपक्षी बल्लेबाजों के सामने उनकी गेंदबाजी का असरदार नहीं दिखा। इस मैच में जहां एक ओर टीम रेड बुल स्ट्राइकर्स टीम के खिलाड़ियों ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। वहीं ब्लैक पैंथर्स ने आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी के दम पर मैच को अपने पक्ष में मोड़ लिया।
यह मुकाबला न केवल दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा, बल्कि खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने भी इसे यादगार बना दिया। काव्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।