फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Black marketers are not good

जमाखोरी व कालाबाजारी पर नहीं होगी खैर

Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Black marketers are not good
कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फल-सब्जियों की कीमतों में अनियंत्रित उछाल के बाद अब लॉकडाउन की आहट के बीच दालों से लेकर खाद्य तेल और बीडी-सिगरेट व गुटखे तक के दाम जमाखोरों ने बढ़ा दिए हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर हुई भारी बढ़ोत्तरी के बाद जिला प्रशासन अब जमाखोरी व कालाबाजारी को लेकर सख्त हो गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही नवरात्र व मुकद्दस रमजान की शुरूआत होते ही फल-सब्जियों के दाम पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए थे। एक ओर जहां आलू व नींबू के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हुई थी, वहीं फलों के दाम ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। दाम में अनियंत्रित बढ़ोतरी से सकते में आए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को फल-सब्जियों की थोक व फुटकर कीमतें निर्धारित कर दी थी, जिसके बाद शनिवार को फल-सब्जियों के दाम स्थिर हुए। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की आहट और मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को पूर्ण कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा के बाद अब दालें व खाद्य तेलों के साथ ही बीड़ी-सिगरेट व गुटखे के दाम पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए हैं। पिछले तीन दिन के भीतर ही सभी दालों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो व खाद्य तेलों में भी 30 रुपये प्रति लीटर की तेजी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, गुटखा व बीड़ी-सिगरेट की तो कालाबाजारी भी शुरू कर दी गई है। इसके चलते एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने शनिवार को दालें व खाद्य तेलों के दाम भी निर्धारित करते हुए इनकी मूल्य सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
खतौली। कस्बे में दालें व खाद्य तेलों की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने इनके दाम निर्धारित कर दिए हैं। शनिवार को इसी क्रम में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कस्बे के मुख्य व्यापारियों की बैठक ली। इसमें एसडीएम ने कहा कि सामान की आपूर्ति किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दी जाएगी, इसलिए कोई भी व्यापारी कतई जमाखोरी न करे। यदि किसी व्यापारी के खिलाफ जमाखोरी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजेश जैन, अंकुर सिंघल, प्रदीप जैन, नीरज जैन, ऋषभ जैन और भावेश गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की किसी भी दशा में आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। शासन के पास सभी चीजों का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए कोई भी व्यापारी कालाबाजारी या जमाखोरी न करे। यदि किसी ने निर्धारित मूल्य से अधिक वसूले या जमाखोरी की तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य वस्तुओं की निर्धारित दरें
वस्तुएं थोक दर प्रति क्विंटल फुटकर दर प्रति किलो
चावल (सामान्य) 2500-3200 32-40
अरहर दाल 9500-11000 100-120
उड़द दाल 8800-12000 95-125
मूंग दाल 9500-10500 100-110
चना दाल 7000-7500 75-80
मसूर दाल 9000-10000 95-105
छोले 7000-11000 75-120
राजमा 8200-10000 100-105
(प्रति लीटर)
सरसों तेल 160 165
रिफाइंड तेल 150 160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed