फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Black flags will be placed on tractors, buggies against agricultural laws

कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर व बुग्गी पर लगेंगे काले झंड़े

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Black flags will be placed on tractors, buggies against agricultural laws
बुढ़ाना में कृषि कानूनों का विरोध करते फुगाना गांव के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव फुगाना में आयोजित ग्रामीणों व रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में कृषि कानूनों का विरोध किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गन्ना क्रय केंद्र अथवा चीनी के गेट पर गन्ना ले जाते समय किसान ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी पर काला झंडा लगाकर जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि गठवाला खाप के लोग किसान आंदोलन में राशन भी सप्लाई करेंगे।
विज्ञापन

गठवाला खाप के गांव फुगाना में पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह के घेर में किसानों व रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया गया। जिले के रालोद नेताओं से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान खेत में जाते समय अथवा गन्ना क्रय केंद्र व चीनी मिल के गेट पर गन्ना ले जाते समय अपनी ट्रैक्टर ट्राली व भैसा-बु्ग्गी पर काला झंडा लगाकर जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीण राशन एकत्र करके दिल्ली के चारों ओर सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए राशन भी सप्लाई करेंगे। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नही लेगी, इनका विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का भी निर्णय लिया। बैठक में चौ. मुकेश मलिक, चौ. धर्मवीर सिंह, कृष्णपाल, थामसिंह, योगेंद्र, मनोज शर्मा, संदीप, निरंजन सिंह, कुलदीप, यशपाल व राजन आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed