फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's strike at Bhaisana Mill for payment of dues

Muzaffarnagar News: बकाया भुगतान के लिए भाकियू का भैसाना मिल पर धरना

Wed, 10 Jul 2024 04:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
BKU's strike at Bhaisana Mill for payment of dues
बुढ़ाना। बकाया भुगतान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भैसाना चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि गोवंशीय पशु खेत उजाड़ रहे हैं। एक तरफ मुफ्त बिजली का दावा किया जा रहा है और दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भैसाना मिल पर आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, तहसील और चकबंदी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। किसानों ने कहा कि तहसील में आने वाले लोगों का काम करने के बजाए, उन्हें चक्कर कटाए जाते हैं। अधिकारी आमजन और किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। भैसाना मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन प्रशासन को किसानों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

बाद में किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम संजय सिंह और भैसाना मिल के वीपी केपी सिंह ने समस्याओं के समाधान और भुगतान का भरोसा दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर पंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता मोहर सिंह और संचालन विकास त्यागी ने किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, अनुज बालियान, सतेंद्र प्रधान, बिजेंद्र बालियान, सत्य प्रकाश शर्मा, विकास चौधरी, सोनू काबा, शक्ति सिंह, अशोक घटायन, बिट्टू प्रधान, मोनू प्रधान और मोमीन त्यागी, संजीव पंवार और सुधीर सहरावत मौजूद रहे ।

किसानों ने ये रखी मांग
- तहसील बुढ़ाना से भ्रष्टाचार समाप्त किया जाए।
- भैसाना चीनी मिल का शत प्रतिशत भुगतान कराया जाए।
- आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
- निजी नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए।
- गांव में रात के समय बिजली विभाग छापा न मारे।
- घरेलू व ट्यूबवैल के बिजली बिल सही कराए जाएं।
- बिजली के दाम कम किए जाएं।
- खसरा खतौनी की दिक्कतों को प्राथमिकता से ठीक किया जाए।
35 करोड़ के भुगतान का आश्वासन
धरने के बीच पहुंचे चीनी मिल के वीपी केपी सिंह ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को 25 करोड़ और सोमवार तक 10 करोड़ मिलाकर कुल 35 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा। अन्य शेष भुगतान भी शीघ्र ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed