फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers of the district participated in the Mahapanchayat of Delhi.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - महापंचायत में शामिल हुए भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
BKU workers of the district participated in the Mahapanchayat of Delhi.
- दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे किसान, मांगा एमएसपी पर गारंटी का कानून
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/मसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग दोहराई।

बृहस्पतिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सुपर फास्ट ट्रेन में सवार होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों का कहना था उन्हें हक मिलना चाहिए। दिल्ली की महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए। उधर, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान रवाना हुए। बायवाला से किसान निजी वाहनों से दिल्ली गए। बुढ़ाना क्षेत्र के किसान शामली से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंसूरपुर से भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नरा व जड़ौदा से कार्यकर्ता अपनी कारों में दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला महासचिव अहसान त्यागी, आशु, इस्तकार, वसीम, अब्दुल कलाम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed