फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: BKU workers fight at Rohana toll plaza

किसान आंदोलन: टोल प्लाजा पर आपस में भिड़े भाकियू कार्यकर्ता, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 02 Jun 2021 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 02 Jun 2021 11:10 AM IST
सार

टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानिए पूरा मामला क्या है।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers fight at Rohana toll plaza
मुजफ्फरनगर में टोल प्लाजा पर भिड़े भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना लगातार छठे दिन भी जारी रहा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने धरनारत कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कृषि कानून खत्म होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर रविवार देर रात कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर भाकियू द्वारा दिल्ली-दून हाईवे व सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार छठे दिन जारी रहा। छपार टोल प्लाजा पर सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन हर कार्यकर्ता के साथ है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, फरमान, शहजाद, मोनू, राजा गुर्जर, शशि, सुखपाल सिंह, जान मौहम्मद, मुकीम, अर्जुन बालियान, शमशेर, बबलू, मुशर्रफ, दारा सिंह, कुलदीप, वैदिक त्यागी, दीपक, ओमपाल और मांगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर मौजूद कुछ कार्यकर्ता रविवार देर रात आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गाली-गलौज के साथ ही मारपीट भी हुई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट व हंगामे की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। हंगामा बढ़ता देख धरने पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन विवाद थमा देख बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




टोल प्लाजा जा रहे भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं को रोका
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत भाकियू अंबावत के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में रामपुर तिराहा पहुंचे। वहां से कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पहुंचकर टोल फ्री करने की घोषणा की, जिसकी जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने उन्हें वहीं रोक लिया। बाद में कार्यकर्ता वहीं पर अफसरों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर बैरंग लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed