फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Tomar warned of movement

भाकियू तोमर ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU Tomar warned of movement
खतौली एसडीएम से वार्ता करते हुए भाकियू तोमर के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू तोमर ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। एसडीएम ने दो दिनों में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ लेखपाल की तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध करते हुए सरकारी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से वार्ता कर चेतावनी दी कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो उन्हें बेनकाब करेंगे। दो दिनों में किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो भाकियू तोमर तहसील में धरना प्रदर्शन करेगी। एसडीएम ने उन्हें दो दिन में मामले को निपटाने और किसानों की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित प्रधान भैंसी, जितेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, शरण पाल, ब्रजवीर सिंह, अर्जुन, संजीव, प्रमोद, दिनेश, जनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed