फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Tomar group workers protest at CMO office

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BKU Tomar group workers protest at CMO office
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर छह से सात हजार रुपये लिए जा रहे हैं। मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन

मरीज को भर्ती करने के नाम पर भी रुपयों की मांग की जाती है। कार्यकर्ताओं ने एक एसीएमओ पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे। जिस कारण वहां तैनात कर्मचारियों की अनियमितता सामने नहीं आ रही। समस्याओं का समाधान न होने पर 13 अगस्त को सरकारी अस्पताल में धरने की चेतावनी दी गई। मुख्य रूप से उदेश चौधरी, नौशाद, साजिद, शारुख, मोमीन, अतुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed