{"_id":"737b073fa7c6fe3a3a81d31b1500acc3","slug":"bku-s-vows-for-cane-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के लिए भाकियू ने हुंकार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के लिए भाकियू ने हुंकार भरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने कडे़ तेवर कर लिए हैं। गन्ना
विज्ञापन
विकास समिति में आयोजित तहसील, ब्लाक अध्यक्षों तथा ग्राम अध्यक्षों की
पंचायत में भुगतान न करने वाली चीनी मिलों में 26 अक्तूबर से तालाबंदी करने
का निर्णय लिया।
पंचायत में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि चीनी मिल मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहा है। इससे साफ है कि शासन-प्रशासन की चीनी मिल मालिकों से मिलीभगत है। भुगतान न होने से किसान तंगी के कगार पर पहुंच गया है। निर्णय लिया गया कि जिस चीनी मिल ने भुगतान नहीं किया, उसमें तालाबंदी की जाएगी, जिसमें 26 अक्तूबर को भैंसाना मिल तथा 28 को खतौली चीनी मिल की तालाबंदी करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष ने युवा विंग का गठन करते हुए पंकज मोघा को ब्लाक अध्यक्ष तथा अमित राजपूत को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। तेजराम आर्य को तहसील कोषाध्यक्ष बनाया है। तेजराम ने अपनी पेंशन से भाकियू को प्रति माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की।
पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, तहसील अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, मनोज सहरावत, रविश कुमार, सनी शर्मा, बलबीर भाटी, मनोज कुमार, दुष्यंत ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, डॉ. सतेंद्र चौहान, विपिन अहलावत, ओमप्रकाश शर्मा, नेम सिंह, विपिन महलयान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता टेकचंद वर्मा तथा संचालन प्रवेंद्र ढाका ने किया।