{"_id":"56f9923c4f1c1b1b73f0096d","slug":"bku-s-police-office-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को बंद कराने और शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। किसानों की मांग पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस ऑफिस पर सोमवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही दरी बिछाकर धरना देना शुरू कर दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसएसपी केबी सिंह की टेबल तक पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चरथावल, खतौली, भोपा आदि थानों पर भ्रष्टाचार है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। पीड़ित न्याय के लिए इधर से उधर भटकते फिर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शहर में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
चौराहों पर सिपाही वसूली में लगे रहते हैं और लोग जाम में फंसे रहते हैं। अधिकारी हूटर बजाकर जैसे-तैसे कर निकल जाते हैं, लेकिन आम आदमी परेशानी झेल रहा है। हाईवे पर भी ट्रकों से वसूली की जा रही है। पुलिस संरक्षण में डग्गेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भाकियू नेताओं से बात कर सभी समस्याओं के निस्तारण का वायदा किया है।