{"_id":"5f99c0658ebc3e9b9e6c68ad","slug":"bku-s-indefinite-strike-starts-at-se-office-muzaffarnagar-news-mrt508419672","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई दफ्तर पर भाकियू का बेमियादी धरना शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई दफ्तर पर भाकियू का बेमियादी धरना शुरु
विज्ञापन
नुमाईश कैम्प में विद्युत अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर धरना देते भकियू नेता राकेश टिकैत व कार्यक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसई दफ्तर पर भाकियू का बेमियादी धरना शुरू
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के ऑफिस पर धरना देकर भाकियू ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाकियू नेताओं ने एसएसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तोआरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जेई के साथ मारपीट के मामले में भाकियू नेताओं पर मुकदमे दर्ज होने से भाकियू गुस्से में है। विद्युत निगम द्वारा फर्जी बिल जारी किए जाने का मामला भी गूंजा। अफसरों से बातचीत बेनतीजा होने पर धरना अनिश्चितकालीन कर दिया गया।
नुमाइश कैंप स्थित एसई के दफ्तर पर भाकियू ने बुधवार सुबह धरना शुरू कर दिया। दोपहर तक धरने पर किसान अच्छी संख्या में एकत्र हो गए। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस और बिजली विभाग में आपस में साठगांठ है। दोनों मिलकर आम जनता को लूट रहे हैं। किसानों के यहां छापा मारकर उनसे उगाही की जा रही है और फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कोल्हू संचालकों को महीनों तक कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारी खुली लूट मचा रहे हैं। विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जेई की शिकायत पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर पुरकाजी थाने में मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उन्होंने सीधे एसएसपी पर निशाना साधा। राकेश ने कहा कि जिले में पुलिस को खुली छूट नहीं दी जा सकती। बिजली निगम गलत बिल भेजकर उगाही का धंधा बना रहा है। घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शन के गलत बिल भेज दिए जाते हैं। उन्हें ठीक करने के नाम पर वसूली होती है। फर्जी रसीद दिए जाने के मामले पर कहा कि इससे बड़ा फ्राड कुछ नहीं हो सकता। मंडल महासचिव राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, नगराध्यक्ष शाहिद ने विचार रखे। धरने के दौरान विद्युत निगम के तीनों अधीक्षण अभियंता, एडीएम प्रशासन अमित सिंह और भाकियू नेताओं की कई बार बातचीत हुई। देर रात सिलसिला जारी रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी।
उधर, भाकियू के धरने को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी कर रखी थी। सभी मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी राजेश द्विवेदी और इंस्पेक्टर सिविल लाईन डीके त्यागी मौके पर ही मौजूद रहे।