{"_id":"6216882b7aa38e3dcc28ce9c","slug":"bku-protested-by-locking-the-power-house-muzaffarnagar-news-mrt5781028126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर तालाबंदी कर भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर तालाबंदी कर भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर धरना दिया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हए पुरकाजी बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत कर्मियों पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने बिजलीघर के एक कमरे पर तालाबंदी कर जेई अजीत सिंह को अपने बीच में बैठा लिया।
आरोप लगाया कि जेई उपभोक्ताओं का न तो फोन उठाते हैं, और न ही बिजलीघर पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान ही करते हैं। करीब तीन बजे जेई द्वारा समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान राम नाथ त्यागी, दीपक गुर्जर, प्रदीप त्यागी, ललित त्यागी, अफसर अली, मौहम्मद अनवार, आस मौहम्मद, मौहम्मद रब्बान मौजूद रहे।