{"_id":"5dc4684e8ebc3e5af8192bc7","slug":"bku-protest-was-finish-after-assurance-muzaffarnagar-news-mrt452472149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त
विज्ञापन

तितावी। अफसरों के मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लेने और मांग पूरी करने का आश्वासन दिए जाने पर भाकियू का तीन दिन से जारी धरना समाप्त हो गया।
भाकियू द्वारा मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर लालूखेड़ी बिजलीघर पर पंचायत की गई थी। जो बाद में धरने में बदल गई। बृहस्पतिवार को भाकियू द्वारा सड़क जाम करने का एलान करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू नेता गौरव टिकैत भी धरने में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार और जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर आरडी द्विवेदी को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, चीनी मिलें समय पर चलवाने, गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की गई।
गौरव टिकैत ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी देकर कहा कि कोई भी कर्मचारी सुबह दस बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद गांव में किसी भी उपभोक्ता के घर पर छापा न मारे। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि 21 दिसंबर को सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर किसान हल क्रांति अभियान के दौरान एक दिवसीय आंदोलन किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने किसानों के बीच पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि सभी संविदाकर्मियों को उनके गृह बिजलीघर से दूसरे बिजलीघरों पर तैनात किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बकाया भुगतान से दो करोड़ का भुगतान खाईखेड़ी मिल द्वारा शुक्रवार को ही जारी किया जाएगा। बाद में धरना समाप्त कर दिया गया।