फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU protest at Atali power house

Muzaffarnagar News: भाकियू का अटाली बिजली घर पर धरना प्रदर्शन

Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BKU protest at Atali power house
बुढ़ाना। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व ग्रामीणों के शोषण का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने अटाली गांव के बिजली घर पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी सुधीर पंवार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार को अटाली गांव के बिजली घर पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया तथा धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि देर रात के समय विभाग के कर्मचारी छापेमारी करते है। बकाया में कनेक्शन काटने की बात कहकर अवैध वसूली करते है। गलत बिल ठीक करवाने के लिए वसूली की जाती है। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ विक्रांत वर्मा धरना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रवीण पंवार, जाबिर राणा, हरिओम, कुलदीप, योगेंद्र व चंद किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed