{"_id":"57507b374f1c1b7d2f108f3a","slug":"bku-police-and-villagers-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू और ग्रामीणों का थाने में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू और ग्रामीणों का थाने में धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। कैलापुर जसमोर के जयप्रकाश हत्याकांड में वांछित तीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू और परिजनों ने थाने पर धरना, प्रदर्शन किया। पुलिस को तीन दिन का समय दिया गया।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव ग्राम कैलापुर जसमोर में दस दिन पहले जयप्रकाश की गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना मीरापुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। पुलिस को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।
एसओ जयभगवान यादव ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। धरने प्रदर्शन में भाकियू के प्रदेश मंत्री सतीश कुमार, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, बूटा सिंह, राजकुमार पाल, नगर अध्यक्ष अनुज कुमार, नगर महासचिव हिमांशु, अशोक, लक्ष्मण, जगवीरी, महावीरी, संता, मुनेश, राजवीरी, सुमन्तरा, शोभा, राजकुमार, भोला सिंह, श्याम सिंह, नाहर सिंह, रविन्द्र, मंशा, मूला, बलेशर शामिल रहे।