फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU fought elections like opposition, majority with BJP: Sanjeev Balyan

भाकियू ने विपक्ष की तरह चुनाव लड़ा, बहुमत भाजपा के साथ : संजीव बालियान

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
BKU fought elections like opposition, majority with BJP: Sanjeev Balyan
संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सूबे में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रभाव वाले शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में दूसरे स्थान पर खिसक गई। मुजफ्फरनगर लोकसभा की चरथावल, बुढ़ाना और सरधना सीट पर भी गठबंधन काबिज गया। बालियान का कहना है कि जनता ने 2017 से अधिक वोट दिया, लेकिन कुछ सीटों पर समीकरण ऐसे बनें, जिसकी वजह से हार हुई है। उनका मानना है कि किसान आंदोलन का बहुत ज्यादा चुनाव पर असर नहीं पड़ा है। नतीजों के बाद उनसे हुई बातचीत के अंश....
विज्ञापन

-----------------------
सवाल : मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में 2017 के मुकाबले भाजपा की हार की क्या वजह मानते हैं।
जवाब : जिन सीटों पर हार हुई, वहां भी भाजपा का वोट बैंक बढ़ा है। कई जगह हार-जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं है। जहां हार हुई हो सकता है, वहां जनता के नजरिए से किसी काम में कमी रह गई हो, फिर से लोगों के बीच जाकर मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

सवाल : किसान आंदोलन का नतीजों पर कितना असर मानते हैं?
जवाब : सरकार कृषि कानून तो पहले ही वापस ले चुकी थी। बुढ़ाना सीट पर आंशिक असर इस मुद्दे का रहा, लेकिन अन्य किसी सीट पर किसानों ने नकार दिया। बागपत के नतीजे सबके सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : आपकी नजर में भाकियू का चुनाव के नतीजों पर कितना प्रभाव पड़ा है?
जवाब : सब जानते हैं भाकियू ने विपक्ष की तरह चुनाव लड़ा। भाकियू अध्यक्ष ने सिंबल दिए। लेकिन किसान भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। बुढ़ाना सीट पर भी किसानों ने भाजपा को खूब वोट दिए हैं। भाकियू का बहुत ज्यादा असर नहीं रहा।
सवाल : क्या आप मानते हैं कि टिकट वितरण में कुछ बदलाव होने चाहिए थे?
जवाब : मुझे लगता है कि मीरापुर में स्थानीय और बाहरी के मुद्दे ने जोर पकड़ा। यहां स्थानीय प्रत्याशी बनाया जा सकता था, लेकिन प्रशांत गुर्जर ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा है।

सवाल : चुनाव के बाद की क्या रणनीति है, कौन से ऐसे काम है जो होने चाहिए।
जवाब : विकास और कानून व्यवस्था भाजपा की प्राथमिक रही है। चुनाव हो चुका है, अब रुके हुए कार्यों को फिर शुरू किया जाएगा। जनता के हित के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed