फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU fight over flag hoisting

भाकियू का झंडा लहराने पर मारपीट

Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU fight over flag hoisting
रैली के दौरान आपस में मारपीट करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का झंडा लहराने पर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। मंच पर चढ़ने के लिए जहां कार्यकर्ताओं के बीच अफरातफरी रही। इस दौरान भाकियू का झंडा लहराने पर भाकियू कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई।

जीआईसी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। करीब दोपहर में 1.30 बजे जयंत चौधरी और दीपेंद्र हुड्डा मंच पर पहुंचे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मंच पर जा चढ़े। इसके बाद मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच होड़ लग गई। देखते ही देखते मुख्य मंच खचाखच भर गया। इसके बाद मीडिया के लिए आरक्षित डी ब्लॉक में भी कार्यकर्ता जा घुसे। वहां मंच के नीचे बैठने को लेकर उनमें कहासुनी व धक्कामुक्की के साथ ही जूते-चप्पल भी चल गए। इसी दौरान एक भाकियू कार्यकर्ता ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का झंडा लहराया, तो कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर झंडा छीन लिया। बाद में एक अन्य युवक के साथ भी भाकियू का झंडा लहराने को लेकर छीनाझपटी की गई और उसे वहां से निकाल दिया गया। इस अफरातफरी के बीच कई बार जमीन पर बिछे माइक के तार टूटने के कारण माइक भी कई बार बंद हुआ। भीड़ की धक्कामुक्की में मुख्य मंच पर लगाई गईं मेजें भी टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed