फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU district executive dissolved

तोप प्रकरण: भाकियू में हलचल,जिला कार्यकारिणी भंग

Sat, 25 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
BKU district executive dissolved
तोप प्रकरण: भाकियू में हलचल, जिला कार्यकारिणी भंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तोप प्रकरण को लेकर भाकियू में हलचल मची है। भाकियू हाईकमान ने जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी जिला संगठन इकाई को भंग कर दिया है। साथ ही 26 जनवरी को पुरकाजी के सूली वाला बाग पर कोई आयोजन नहीं करने का भी निर्णय लिया है। पुरकाजी में तोप को लेकर हुए मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया।

भारतीय किसान यूनियन की आपात बैठक भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सरकुलर रोड स्थित आवास पर हुई। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि भाकियू हाई कमान की जानकारी में आया कि पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा पुरकाजी के पास हरिनगर गांव में खोदाई करवाकर तोप को निकाला गया और तोप को नगर में लाया गया था। उन्होंने इसके बाद भाकियू हाई कमान को भी सूचना देकर बुलवाया था। पिछले कुछ समय से पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा यह मांग की जा रही है कि पुरकाजी में हाईवे पर स्थित सूली वाला बाग में क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। इसलिए इस बाग को शहीद स्मारक घोषित किया जाए। सरकार से मांग है कि सूली वाला बाग का ऐतिहासिक महत्व क्या है, यह जांच कर बताया जाए। मलिक ने बताया कि प्रकरण में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने निर्णय लिया है कि इस विवाद से संगठन की छवि को धक्का लगा है, इसलिए इस घटना की जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। तब तक भाकियू 26 जनवरी को पुरकाजी में सूली वाला बाग में होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को निरस्त करती है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जनपद में जिला अध्यक्ष को छोड़कर जिला कार्यकारिणी, ब्लाक व तहसील कार्यकारिणी भंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed