{"_id":"616b1f2f12a902121f525027","slug":"bku-burnt-effigies-of-the-central-government-at-many-places-muzaffarnagar-news-mrt5609545114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने केंद्र सरकार के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने केंद्र सरकार के पुतले फूंके
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू ने कई जगह फूंके केंद्र सरकार के पुतले
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों और लखीमपुर कांड को लेकर भाकियू ने शहर से लेकर जिले भर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के पुतले जलाए। शहर में मीनाक्षी चौक पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, इसके बावजूद केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया गया।
भाकियू ने शनिवार को सरकार विरोधी दिवस मनाते हुए जनपद में करीब 12 स्थानों पर केंद्र सरकार के पुतलों का दहन किया। देहात में प्रदर्शन के दौरान शांति रही, मगर शहर में हंगामा हुआ। भाकियू नेता शाहिद आलम के नेेतृत्व में शहर इकाई ने मीनाक्षी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यहां पर पुतला दहन करने का प्रयास किया। जिस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस कर्मियों ने पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। पुतले को कब्जाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। काफी देर तक छीना झपटी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया। केंद्र सरकार का पुतला दहन करने वालों में शाहिद आलम, वसीम खान, जावेद आलम, हुसैन आलम, शाहनवाज राना, दानिश सिद्दीकी, समीर खान, शबाब राना, विवेक, संजय आदि शामिल रहे।
मोरना मिल पर हंगामा, प्रदर्शन कर पुतला जलाया
मोरना। चीनी मिल गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान कराने व मिल गोदाम में रखी पुरानी चीनी को बिक्री करने की मांग को लेकर घंटो तक मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। योगेश शर्मा, विकास चौधरी के साथ पुष्पेंद्र प्रधान, चंद्रवीर राठी, धर्मपाल सिंह, हवा सिंह, सतवीर बाबा, उन्नाव प्रधान, अफसर अली, सरदार अमीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
छपार टोल प्लाजा पर पीएम का पुतला फूंका
छपार। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। वहां पर मौजूद पुलिस वालों ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला आग के हवाले कर दिया। पूर्व मंडल महासचिव नवीन राठी ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं। भाजपा सरकार में जवानों और किसानों की हत्या की जा रही है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी, नवीन राठी, हरिओम त्यागी, मुहर्रम त्यागी, शहजाद, मुरसलीन, मुकेश पुंडीर, बबलू उर्फ जुबैर त्यागी, मनीष चौधरी, शमशाद उस्मान, प्रताप सिंह, मोबीन आदि मौजूद रहे।
बघरा बस स्टैँड पर भी फूंका पुतला
तितावी। बघरा बस स्टैंड पर भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लटियान के साथ कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार का पुतला दहन किया। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने सभी को बहुत समझाने की और पुतला न दहन करने के लिए मना किया। समझाने के बावजूद भी पुतला फूंक दिया। धीरज लटियान ने कहा कि किसान यूनियन भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ है। अब 18 तारीख को रेल रोकी जाएगी और यदि जरूरत पड़ी और आदेश हुआ तो पटरी को उखाड़ा भी जाएगा।
शेरपुर खादर में भी विरोध प्रदर्शन
पुरकाजी। शेरपुर खादर कार्यालय पर सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत सरकार के पुतला दहन किया गया। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में सरदार बूटा सिंह, गुरनाम सिंह, अरूण, जसविंदर सिंह, हरपेज सिंह, राजकुमार, सोनू, प्रवेश कुमार, गुरविंदर, देवेंद्र सिंह, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ताओं से पुतला छीनती ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छपार टोल प्लाजा पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना चीनी मिल में सरकार का पुतला जलाते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR