फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers welcomed the state president

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP workers welcomed the state president
जनपद आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

बिजनौर से शामली जाते हुए जिले की सीमा गंगा बैराज पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मीरापुर तिराहे पर मंडल अध्यक्ष शिवम राजवंशी के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद, पीनना स्थित क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा गौरव पंवार के आवास पर स्वागत एवं जलपान के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को जनपद शामली सीमा में प्रवेश कराकर वापसी की। जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, रोहसिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, राजीव गुर्जर, नितिन मलिक, जिला मंत्री रेनु गर्ग, साधना सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुधीर खटिक, सचिन सिंघल, वैभव त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सुखदर्शन बेदी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरुषोत्तम गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed