फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers took out candle march

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out candle march
भोकरहेडी कस्बे के इंटर कालेज में हैलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल विपिन रावत एवं अन्य वीर स - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली/चरथावल/पुरकाजी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजू अहलावत के नेतृत्व में जीटी रोड पर कैंडल मार्च निकाला।
उन्होंने जानसठ तिराहे पर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। राजू अहलावत ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की मौत से देश को बहुत बड़ी हानि हुई है। कैंडल मार्च निकाले वालों में सुनील अहलावत, दीपक चैधरी प्रधान, आशुतोष प्रधान, पवन प्रधान, अमित उपाध्याय, मोहित जैन, राकेश प्रजापति, मदन छाबड़ा, ऋषभ जैन, उमेश कुमार, रवि मौजूद रहे। वहीं खतौली यूथ विंग ने पालिका बाजार से जानसठ तिराहा तक कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष सुशील गुर्जर, देवेंद्र कुमार, आफाक पठान, सुधीर वाल्मीकि, बिलाल अख्तर, नईम मलिक, शारिक कुरैशी, इमरान अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चरथावल के कुटेसरा गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रार्थना सभा में शोक जताया। प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी एवं प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने कहा इस ह्दय विदारक घटना ने देश की महान शख्सियत को खो दिया है। उधर, रोनी हरजीपुर में ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर के आवास पर आयोजित शोक सभा में महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने देश को अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर सतपाल सिंह, बबली राणा, प्रधान विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर विमान दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत व अन्य अधिकारियों की मौत होने पर दुख जताया। मौके पर अनिल गोयल, वीरेंद्र सिंह, रोबिन गोयल, विपिन सिंघल, कपिल मित्तल, मणिकांत गोयल ,पुनीत चौधरी, संजीव शर्मा, पारित सिंघल आदि मौजूद रहे।
सैल्यूट कर दी श्रद्धांजलि
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज में हैलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत एवं अन्य वीर सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट एवं अन्य छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। सभा में प्रधानाचार्य कैप्टन डा. प्रवीण चौधरी ने कहा कि जनरल रावत एक रणनीतिकार सैन्य अधिकारी थे। उप प्रधानाचार्य रामेश्वर राम ने कहा कि देश सदैव जनरल रावत का ऋणी रहेगा। एनसीसी अधिकारी अमित राणा एवं कपिल कुमार के साथ एनसीसी कैडेट ने जनरल रावत को सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी। मौके सुरेश चंद, पवन यादव, शेर बहादुर यादव, सुनील कुमार, आरती, सुधा, नीतू, मंजू, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, कालूराम, रविकांत, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे। भोपा कस्बे के भूमिया मंदिर पर ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर हादसे में शहीद हुए सभी जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि तरुण कुमार, हरीश राठी, सुभाष वालिया, पारुल शर्मा अंकित शर्मा, दुष्यंत शर्मा,संदीप वालिया, बाली राम, राजकुमार भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद

बिपिन रावत को खीराजे अकीदत पेश की
बुढ़ाना। सीडीएस बिपिन रावत सहित 13 सैन्य कर्मियों की मौत पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने खीराजे अकीदत पेश की। जमीयत के पदाधिकारियों ने कहा कि एक दुर्घटना को देश भुला नहीं सकेगा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन ने कहा जब इस दुर्घटना से देश शोक में डूब हुआ है। इस दुर्घटना से हर भारतीय को गहरा सदमा पहुंचा है। इस दौरान आसिफ कुरैशी, तहसीन आदि मौजूद रहे। संवाद

भोपा में शहीद सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए

भोपा में शहीद सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विमान हादसे में सीडीएस जनरल सहित 12 अफसरों के निधन पर संवेदना व्यक्त करते कुटेसरा पब्लिक स्कूल के ?

विमान हादसे में सीडीएस जनरल सहित 12 अफसरों के निधन पर संवेदना व्यक्त करते कुटेसरा पब्लिक स्कूल के ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed