फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will cross the 400 mark on the strength of extremely backward people: Sisodia

Muzaffarnagar: अति पिछड़ों के दम पर 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा, ये है पूरी प्लानिंग

Sat, 16 Mar 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:42 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि अति पिछड़ों के दम पर भाजपा इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। 

विज्ञापन
BJP will cross the 400 mark on the strength of extremely backward people: Sisodia
भाजपा के अति पिछड़ा सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। सिसोदिया ने कहा कि अति पिछड़ों के दम पर भाजपा इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

विज्ञापन


मखियाली में अति पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पार्टी में देवेंद्र कश्यप को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य अति पिछड़ों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान है। अति पिछड़ों के बल पर भाजपा इस कार 400 पार करने जा रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिले का कश्यप समाज कोल्हू में गुड़ बनाने का कार्य मुख्य रूप से करता है। कोल्हुओं में बिजली के बिल में छूट कराना, कनेक्शन में आने वाली समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि मध्य प्रदेश में गुड़ पकाने वाले कश्यप समाज के 15 हजार लोग विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए आ जाते तो सपना कश्यप कभी भी चुनाव नहीं हारतीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह केवट ने भगवान राम को गंगा पार कराई, इसी तरह कश्यप समाज भाजपा को 400 पार कराने का काम करेगा।

राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कश्यप समाज की समस्याओं को दूर करने का काम करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने देवेंद्र कश्यप को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी के बड़े नेताओं ने उनका भाजपा की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। कश्यप ने कहा कि वह समाज की लड़ाई 2014 से लड़ रहे हैं। भाजपा में शामिल होकर भी समाज की लड़ाई को निरंतर लड़ते रहेंगे। समाज को उसका हक दिलाकर रहेंगे। भाजपा नेता अमित राठी, अमित खोकर, अचिंत मित्तल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, ब्रजमोहन कश्यप, समंदर कश्यप, सुरेशपाल कश्यप, रामकुमार, मनोज कश्यप, सचिन कश्यप, संजीव कश्यप, सुशील, प्रमोद कश्यप, जगपाल कश्यप, आनंद कश्यप, रामेश्वर, पप्पू कश्यप, शोराम कश्यप, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed