फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP weakened in Sisauli after farmers' agitation

किसान आंदोलन के बाद सिसौली में कमजोर हुई भाजपा

Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP weakened in Sisauli after farmers' agitation
मुजफ्फरनगर। भाकियू की राजधानी सिसौली में भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव के सापेक्ष इस बार 1285 वोट भाजपा को कसबे में कम मिले हैं। किसान आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बना और वोटों में कमी आई। 2017 में भी भाजपा को कस्बे में 4261 वोट मिले थे, जिसके सापेक्ष भी इस बार नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सिसौली में रालोद के प्रत्याशी राजपाल बालियान को 3400 और भाजपा के प्रत्याशी उमेश मलिक को 3171 वोट हासिल हुए। वोटों का यह अंतर भले ही सिर्फ 229 हो, लेकिन 2019 के मुकाबले भाजपा को कसबे में वोटों का नुकसान हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान को कसबे में 4456 वोट मिले थे, जबकि इस बार उमेश मलिक सिर्फ 3171 पर सिमट गए। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में खूब मतदान हुआ था। सिसौली में लगभग सात हजार मतदाताओं ने वोटिंग की थी।
विज्ञापन

--------------------
अंबेडकर भवन में खिला कमल
सिसौली भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत का गांव है। दिलचस्प बात यह है कि यहां की पट्टी लेपरान के बूथ संख्या 168 पर भाजपा को 521 और रालोद को सिर्फ 185 वोट मिले। अंबेडकर भवन के बूथ पर भाजपा को 297 और गठबंधन के राजपाल बालियान को 178 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
खूब वायरल हुई कोक्को और हाउ
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के कोक्को के वोट ले जाने और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के कोक्को को हाउ के ले जाने का बयान खूब वायरल हुआ। चुनाव में चर्चा का विषय बना रहा। देशी भाषा में कोक्को चिड़िया की ओर इशारा करने वाला शब्द है, जबकि हाउ किसी अनजान ताकत को इंगित करने वाला आमतौर पर बच्चों को डराने के लिए प्रयोग किए जाने वाला शब्द है।
-----------------------------------
2022 में रालोद और भाजपा को सिसौली में मिले वोट
बूथ भाजपा रालोद
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष एक 391 295
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष दो 239 341
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष तीन 230 432
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष चार 210 345
डीएवी इंटर कॉलेज कक्ष पांच 162 521
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष एक 232 367
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष दो 521 185
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष तीन 139 272
श्रीकृष्णा कॉलेज कक्ष चार 141 266
प्राथमिक विद्यालय कक्ष एक 407 149
अंबेडकर भवन कक्ष नंबर एक 202 49
अंबेडकर भवन कक्ष नंबर दो 297 178
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed