फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP showed strength in the elections of cooperatives, lotus blossomed in Sisauli

Muzaffarnagar News: सहकारी समितियों के चुनाव भाजपा ने दिखाई ताकत, सिसौली में खिला कमल

Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP showed strength in the elections of cooperatives, lotus blossomed in Sisauli
सिसौली में जीत के बाद समर्थकों के साथ सभापति दुष्यंत कुमार
- जिले की 64 समितियों में से 40 पर निर्विरोध चुने गए सभापति और उपसभापति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सहकारी समिति के सभापति और उपसभापति के चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई। सपा-रालोद गठबंधन ने कई जगह कांटे की टक्कर दी। मोरना में गठबंधन भारी पड़ा। राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशी ने जोर आजमाइश की। सिसौली समिति पर सबकी नजर टिकी थी, यहां भाजपा के दुष्यंत कुमार निर्विरोध चुने गए। जिले की 64 साधन सहकारी समितियों में 40 समितियों पर निर्विरोध सभापति बने, जबकि 24 समितियों पर मतदान कराना पड़ा।

एआर कोआपरेटिव रत्नाकर ने बताया कि जिले की 64 साधन सहकारी समिति में सभापति और उप सभापति का चुनाव संपन्न हो गया है। जिले की 40 समितियों में सभापति और उप सभापतियों का चुनाव संचालकों ने निर्विरोध किया। जिले में केवल 24 साधन सहकारी समितियों पर संचालकों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव कराना पड़ा। पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। जिन समितियों में चुनाव हुआ उनमें मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर पूर्वी, रई, बघरा, भूम्मा, तिसंग, भोपा, मोरना, सोहजनी, बडसू, सराय रसूलपुर, मंसूरपुर, टोडा, सोरम, पलडी, पुरबालियान समेत अन्य समितियों पर चुनाव हुआ। वहीं दूसरी ओर सिसौली में भाजपा नेताओं ने खुशी मनाई।
विज्ञापन


समिति बोर्ड बनाने के लिए चलती रही जद्दोजहद
सभापति और उपसभापति के चुनाव के बाद समिति के बोर्ड के गठन के लिए जद्दोजहद चलती रही। देर शाम तक समितियों पर संचालकों और समर्थकों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed