फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP sensing the atmosphere due to the opposition of potential

संभावितों के विरोध से माहौल भांप रही भाजपा

Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP sensing the atmosphere due to the opposition of potential
संभावितों के विरोध से माहौल भांप रही भाजपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सियासी उठापटक के बीच संभावितों की वायरल सूची से भाजपा माहौल भांपने में लगी है। मीरापुर और चरथावल विधानसभा क्षेत्र में हुए विरोध के बाद स्थानीय संगठन से फीडबैक लिया गया है। जिला संगठन ने बाहरी प्रत्याशियों को उतारे जाने से होने वाले नुकसान और नफे की जानकारी दी है। गेंद अब शीर्ष नेतृत्व के पाले में है।
मीरापुर और चरथावल के टिकट के लिए भाजपा में खींचतान चल रही है। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर और चरथावल से पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को संभावित प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शुक्रवार को सियासी हलचल तेज हो गई। दोनों जगह बाहरी उम्मीदवारों का विरोध हुआ। दिनभर हुए विरोध पर जिला संगठन ने क्षेत्र और प्रदेश अध्यक्ष तक स्थिति की जानकारी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी ने आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन वायरल सूची के बाद जिस तरह का माहौल बना उससे नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी हालात की जानकारी ली है।
विज्ञापन

भरोसेमंद भाजपा नेताओं से जाना हाल
भाजपा हाईकमान ने मीरापुर और चरथावल के भरोसेमंद नेताओं से हाल जाना है। संगठन ने यह जानकारी जुटाई कि अगर दोनों जगह बाहरी प्रत्याशियों को टिकट दिया तो कितना नुकसान-नफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कश्यप के समर्थन में खरीदा नामांकन
एक तरफ विरोध चल रहा है और दूसरी तरफ नामांकन की तैयारी। चरथावल से संभावित उम्मीदवार बनाए गए नरेंद्र कश्यप के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। इसका भी विरोध चरथावल क्षेत्र में किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर प्रत्याशी नहीं बनाए गए हैं तो नामांकन पत्र क्यों खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed