फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP's youth executive introduction meeting organized

भाजपा की युवा कार्यकारिणी परिचय बैठक का आयोजन

Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP's youth executive introduction meeting organized
जानसठ। भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि देश के मान सम्मान व गरीबों, वंचितों को उनका हक देने के लिए भाजपा वचनबद्ध है और युवाओं को भाजपा की नीति बताकर जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक डाक बंगले पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि देश की सुरक्षा व युवाओं के लिए नीति बनाने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों को देखते हुए गांव गांव में जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाने की बात कही। संचालन मंडल महामंत्री योगी रोहित खत्री ने किया। बैठक में दुर्गेश खत्री, सुमित प्रधान, तुषार पाल, सचिन सैनी, उज्जवल खटीक, अंकुर कुमार, सचिन पाल, अरुण मौर्या, सुशील कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अंकुश दीक्षित, रविशंकर, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed