फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP on the victory in the by-election

उपचुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई

Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP on the victory in the by-election
बिहार व यूपी के चुनाव परिणाम में बढ़त के चलते जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उपचुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़त और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर जमकर जश्न मनाया। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में शामिल रहे।

बिहार विधानसभा में बढ़त और यूपी में उपचुनाव में जीत हासिल करने से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ता शाम को शिवचौक पर एकत्र हुए। बुलंदशहर के चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। भाजपा और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बिहार और यूपी की जनता ने मोदी और योगी के काम पर अपनी मोहर लगा दी है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस अवसर पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शरद शर्मा, रोहिल वाल्मीकि, सचिन अग्रवाल, वैभव त्यागी, सभासद मनोज कुमार, राजीव शर्मा, अमित बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed