फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP MLA reached the police station and became angry with the police

भाजपा विधायक थाने पहुंच कर पुलिस पर भड़के

Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA reached the police station and became angry with the police
खतौली कोतवाली में बंद व्यक्ति को छुड़वाने पहुंचे विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा विधायक थाने पहुंच कर पुलिस पर भड़के
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बच्चों के बीच हुआ विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि फैसला कराने के बाद भी दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता करते हुए हवालात में बंद व्यक्ति का चालान करने की धमकी दी। जानकारी पर विधायक विक्रम सैनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर जमकर भड़के।
अतरपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात नौ बजे अशोक के बच्चों के साथ संदीप के बच्चों का विवाद हो गया। जिसके बाद अशोक तथा संदीप के परिवार के बीच मारपीट हो गई। अशोक की तहरीर पर संदीप को दरोगा थाने ले आए और हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने उसे एससीएसटी एक्ट में बंद करने की धमकी दी। भाजपा नेताओं ने दोनों पक्षों में शुक्रवार सुबह समझौता करा दिया। बावजूद इसके दरोगा ने समझौते को नकारते हुए संदीप का चालान करने को कहा।
विज्ञापन

मामला खतौली विधायक विक्रम सैनी के पास पहुंचा तो विधायक थाने पहुंचे और पुलिस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि फैसला होने के बाद जेल भेजने की धमकी दिए जाना और अवैध रुपयों की मांग करना बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने हवालात में बंद संदीप को छुड़वाया। उन्होंने दरोगा की उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखला रहे हैं अखिलेश यादव: विक्रम सैनी
खतौली। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पत्रकार के साथ मारपीट किया जाना निंदनीय है। अखिलेश यादव बौखला रहे हैैं, अभी से ही उन्हें अंदाजा हो रहा है कि भाजपा की सरकार दोबारा आने वाली है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने पिता का अपमान करके जबरन राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। जिस प्रकार औरंगजेब ने किया था, ऐसा उन्होंने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed