{"_id":"5ee3b6048ebc3e4324626b31","slug":"bjp-minister-reaches-campaign-to-congress-leader-s-house-muzaffarnagar-news-mrt486129363","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार को कांग्रेस नेता के घर पहुंचे भाजपा के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार को कांग्रेस नेता के घर पहुंचे भाजपा के मंत्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार का एक वर्ष व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों व कोरोना महामारी की रोकथाम को किए गए प्रयासों को लेकर भाजपा के परिवार संपर्क अभियान में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भाजपा नेताओं के साथ पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक से उनके आवास पर भेंट की। पूर्व सांसद को पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेमपुरी में पार्टी के कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों से संपर्क किया। अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर तो संपर्क किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक से भी मुलाकात की और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, योगेश मित्तल, मनोज जैन, जगदीश पांचाल, सुधीर गर्ग, प्रशांत सभासद, मनोज ठाकुर, रोहित जैन, महामंत्री संजय मित्तल आदि ने घर-घर संपर्क किया।