फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader Sangeet Som appeared in court in Muzaffarnagar, charges will be fixed

Sangeet Som: अदालत में पेश हुए भाजपा नेता संगीत सोम, आरोप होंगे तय, जानें- पूरा मामला

Fri, 24 Jun 2022 03:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jun 2022 03:38 PM IST
सार

भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। बताया गया कि सुनवाई के बाद संगीत सोम पर आरोप तय होंगे।

विज्ञापन
BJP leader Sangeet Som appeared in court in Muzaffarnagar, charges will be fixed
कोर्ट में पेश हुए संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। वहीं कोर्ट में सुनवाई के बाद संगीत सोम पर आरोप तय होंगे। बताया गया कि मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में 2009 में पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में आज भी कोर्ट में पेश हुए हैं।

विज्ञापन


पहले भी हुए थे कोर्ट में पेश
पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम कुछ दिनों पहले भी अदालत में पेश हुए थे। संगीत सोम ने सपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मालवीय चौक पर 17 मार्च 2009 को 7- 8 गाड़ियों को रास्ते में रोककर संगीत सोम बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मार्ग जाम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते में गाड़ी हटाने की बात कही। सोम के साथियों ने हथियारों के बल पर दरोगा के साथ सड़क पर गिराकर धक्का-मुक्की की थी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उनके तीन साथियों को असलाह के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद वादी तत्कालीन यातायात उप-निरीक्षक हरमीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में अदालत में हाजिर नहीं होने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन ने पूर्व विधायक के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी के हर शहर पर एडीजी की पैनी नजर, मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात

वहीं खतौली नवीन मंडी स्थल पर 13 अप्रैल 2008 को जनसभा में शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी संगीत सोम आरोपी है। इस मामले में भी उनके गैर जमानती वारंट चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed