फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader misbehaved with constable, sub-inspector, court sent to jail

भाजपा नेता ने सिपाही-दरोगा से अभद्रता की, कोर्ट ने जेल भेजा

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP leader misbehaved with constable, sub-inspector, court sent to jail
भाजपा नेता ने सिपाही-दरोगा से अभद्रता की, कोर्ट ने जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना की कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर सिपाही व चौकी प्रभारी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ने अभद्रता कर हाथापाई की। सिपाही की इस दौरान वर्दी भी फट गई। भाजपा नेता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार शाम चीता 16 पर तैनात पुलिसकर्मी बाल किशन पुलिस चौकी पर एक होमगार्ड के साथ मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन प्रजापति कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि भाजपा नेता ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर सिपाही बालकिशन से पानी लाकर देने को कहा। सिपाही ने मना किया तो भाजपा ने सिपाही से अभद्रता करनी शुरू कर दी। भाजपा नेता ने सिपाही की वर्दी पर थूक दिया। विरोध करने पर सिपाही से हाथापाई शुरू कर दी। सिपाही ने मामले की जानकारी कच्ची सडक चौकी इंचार्ज मोहित कुमार को दी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर भाजपा नेता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता ने चौकी इंचार्ज से भी अभद्रता कर दी। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया। सिपाही बाल किशन की तहरीर पर भाजपा नेता फ्रेंडस कालोनी निवासी सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता ने पूर्व में भी डायल 112 पर तैनात सिपाही के साथ बदतमीजी की थी। उसका मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज है। रुड़की रोड पर चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता की थी। सिपाही बाल किशन की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे थे कार्यकर्ता
बताते है, कि भाजपा नेता के पकड़े जाने के बाद काफी कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे। आरोपी को छुड़ाने के लिए सिफारिश भी की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed