फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP has not given rights to backwards: Rajbhar

भाजपा ने पिछड़ों को नहीं दिए अधिकार : राजभर

Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP has not given rights to backwards: Rajbhar
पत्रकारवार्ता करते सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने जितना दमन व अधिकारों का हनन पिछड़ी जातियों का किया है, उतना उत्पीड़न व दमन किसी भी सरकार में नहीं हुआ। पिछड़ों के अधिकारों व सम्मान के लिए ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहता हूं। केंद्र सरकार से किसानों का भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन

कुकड़ा में आयोजित सभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार केवल बदले की भावना से काम कर रही है। अपराधियों पर भी कार्रवाई केवल जाति धर्म देखकर दुर्भावना के साथ की जा रही है। राजभर ने बढ़ती महंगाई आरक्षण नौकरी कारोबार बचाने के लिए सिर्फ एक उपाय बताते हुए भाजपा सरकार को हटाने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला सकी अब केवल भाजपा को हटाकर ही अच्छे दिन लाए जा सकते हैं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, सपा नेता रामनिवास पाल, विनय पाल, नूर हसन सलमानी, सागर कश्यप, मून अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने नहीं दिया आरक्षण का लाभ
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा चौक पर पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछडों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिया। सपा की सरकार आने पर कोटा पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों और अमीरों की समान शिक्षा होनी चाहिए। सपा सरकार इस पर काम करेगी। अति पिछड़ों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति की योजनाएं बनाई जाएगी। हमने अखिलेश को भाजपा को हराने के लिए समर्थन दिया है। सीटों के बंटवारे की कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री को मोदी को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है। संसद में जब तक कानून वापिस नहीं लिए जाते कैसे विश्वास करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राष्ट्रवाद की परिभाषा सबसे अलग है। रामपाल मांडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed