{"_id":"6070a31e8ebc3e8d04729cf9","slug":"bjp-handed-over-the-command-of-panchayat-elections-to-rupendra-muzaffarnagar-news-mrt5337800172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पंचायत चुनाव की कमान रूपेंद्र को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पंचायत चुनाव की कमान रूपेंद्र को सौंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिले में पंचायत चुनाव की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को सौंप दी है। जिला संयोजक यशपाल पंवार को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण पार्टी हाईकमान ने रूपेंद्र को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरे बागी उनके लिए बड़ी चुनौती हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा संगठनात्मक स्तर पर मजबूती के साथ मैदान में है। पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार को जिला संयोजक बनाया था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़े में आने के कारण दूरदृष्टि के तहत पार्टी ने यशपाल पंवार को जिला पंचायत के वार्ड 33 से प्रत्याशी बनाया है। जिले में चुनाव को लेकर संगठन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए पार्टी हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को पंचायत चुनाव का जिला संयोजक बनाया है। रूपेंद्र सैनी जिले में तीन वर्ष तक पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। दो प्रमुख चुनाव 2017 का विधानसभा और निकाय चुनाव उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। दोनो चुनाव में पार्टी को आशातीत सफलता मिली। रूपेंद्र छात्र राजनीति से ही संगठन में कार्य कर रहे हैं। वह एबीवीपी में सक्रिय रहे। इसके बाद युवा संगठनों से जुड़े रहे। पंचायत चुनाव में रूपेंद्र सैनी के सामने बड़ी चुनौती है। यहां जिला पंचायत के कई वार्ड ऐसे हैं, जिनमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशियों के सामने मुकाबले में है। ऐसी स्थिति में वह किस तरह स्थिति को संभालते हैं, यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।