{"_id":"64d142e40ba1b000eb09dd77","slug":"bjp-government-has-abolished-employment-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5150-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए रोजगार : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए रोजगार : टिकैत
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार खत्म कर दिए हैं। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसान हितों के लिए आंदोलन किया जाएगा।
क्षेत्र के गांव रंडावली में पूर्व प्रधान धीर सिंह गुर्जर के आवास पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने गौरव टिकैत का स्वागत किया गया। कुछ किसानों ने भाकियू की सदस्यता ली। धीर सिंह गुर्जर को मंडल संगठन मंत्री व पूर्व प्रधान शेरपुर नरेश गुर्जर को तहसील सचिव बनाया गया। टिकैत ने कहा कि भाजपा हमेशा वोट लेने की बात करती है। भाकियू किसी की बपौती नहीं है। आप लोगों को यह संगठन बुजुर्गों ने धरोहर के रूप में दिया है। गांव में रहने वाले गरीब किसानों का संगठन हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने रोजगार खत्म कर दिए हैं। आपकी जमीन पर सरकार की नजर है। मगर किसानों को अपनी जमीन से अपना मोह बनाए रखना होगा।
इस मौके पर राज सिंह गोधना, भरत सिंह गुर्जर, बिजेंद्र सिंह प्रधान भदोला, मुकेश कुमार, ओम कुमार, कृष्ण पाल, जय पाल, सतीश, छज्जन सिंह, सुरेश चंद, सत्यवीर सिंह, बिशम्बर ने भाकियू की सदस्यता ली। जिन्हें गौरव टिकैत व मंडल अध्यक्ष नवीन राठी मंडल अध्यक्ष ने टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, मोहब्बत अली, दिवेश त्यागी, हरिओम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार जसविंदर सिंह ज्ञानी और संचालन चौधरी नवीन राठी ने किया।