फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP finalized the names of bank operators

Muzaffarnagar News: भाजपा ने बैंक संचालकों के नाम फाइनल किए

Wed, 14 Jun 2023 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP finalized the names of bank operators
- गोपनीय बैठक में प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी, मंत्री संजीव बालियान और कपिलदेव अग्रवाल रहे मौजूद
विज्ञापन


- गन्ना समिति के सभापति के नाम पर भी लगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा की गोपनीय बैठक में बैंक संचालकों के नाम फाइनल हो गए हैं। पार्टी हाईकमान से अनुमति के लिए नाम भेज दिए गए हैं। इस बैठक में जिला प्रभारी, प्रभारी मंत्री सहित जिले के मुख्य नेता मौजूद रहे।

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर दोपहर में एक गोपनीय बैठक हुई। इस बैठक में जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सपना कश्यप, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। बैंक संचालकों के चुनाव में प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने पर चर्चा हुई। काफी मंथन के बाद 11 संचालकों के नाम फाइनल हुए। इन नामों को पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि 18 जून से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 26 जून को चुनाव होगा। इसी के साथ गन्ना डायरेक्टर के चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ। जिले में आठ गन्ना समितियों में सभापति और मोरना चीनी मिल में उप सभापति का चुनाव होगा। सबसे पहले प्रत्येक गांव से डेलीगेट का चुनाव होगा। दूसरे चरण में डेलीगेट डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। प्रत्येक गन्ना समिति में 11 डायरेक्टर चुने जाएंगे जो सभापति का चुनाव करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि नामों पर मंथन हुआ है। घोषणा पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed