फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP expanders of five seats will brainstorm today

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पांच सीटों के भाजपा विस्तारक आज करेंगे मंथन

Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP expanders of five seats will brainstorm today
- चुनाव से पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पहले गांव चलो अभियान में लाई जाएगी तेजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। पश्चिम यूपी की पांच सीटों के विस्तारकों के साथ शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक होगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा गांव चलो अभियान के अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
भाजपा ने पांच-पांच लोकसभा सीटों के कलस्टर बनाए हैं। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर और नगीना सीट के कलस्टर के प्रभारी एमएलसी सत्यपाल सैनी बनाए गए हैं। शनिवार को कलस्टर की पहली बैठक होगी, जिसमें लोकसभा और विधानसभा सीटों के 30 विस्तारक, पालक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा संवाद करेंगे। इंचार्ज योगेश त्रिपाठी और अर्चना मिश्रा भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि गांधीनगर स्थित कार्यालय पर बैठक होगी, जिसकी तैयारियां हो गई हैं।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के गांव चलो अभियान पर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा ने आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए अभियान का खाका खींचा है।
विज्ञापन


बजट के लाभ गिनाएंगे शर्मा
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संगठन के विस्तारकों को बजट से आमजन को होने वाले लाभ की जानकारी भी देंगे। विस्तारक यही जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed