{"_id":"5adf779d4f1c1b85028b63e3","slug":"bjp-district-president-s-defeat-in-dcdf-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीडीएफ चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीडीएफ चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष की हार
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी विकास संघ चुनाव में मतदान करने पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
जिला सहकारी विकास संघ के चुनाव भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी संचालक पद पर चुनाव हार गए। उन्हें रविकिरण ने 25 मतों से पराजित किया। इन्हीं के साथ धीरेंद्र कुमार, विपिन, मीनू और रेनू भी निर्वाचित घोषित हुए हैं। इससे पहले आठ संचालक निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्विरोध चुने जाने वालों में पांच शामली जिले के और तीन मुजफ्फरनगर जनपद के हैं। शामली से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार संचालक बनने के बाद पार्टी की ओर से सभापति के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
डीसीडीफ के चुनाव में कुल 13 संचालकों का चुनाव होना था, इसमें आठ निर्विरोध चुने जाने के बाद पांच संचालकों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। सोल्जर बोर्ड और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में मतदान सुबह नौ बजे से शाम साढे़ तीन बजे तक चला। इसके बाद गिनती प्रारंभ हुई।
खतौली से पांच प्रत्याशी मैदान में थे इनमें अमित कुमार, प्रवेंद्र, रविकिरण, रुपेंद्र सैनी, सुषमा रहे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ा। रविकिरण और रुपेंद्र सैनी में सीधा मुकाबला हुआ। रविकिरण को 47 और रुपेंद्र को 22 मत मिले। 25 वोट से रविकिरण विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में राका जैन और मीनू के बीच मुकाबला रहा। यहां मीनू को 42 और राका जैन को 29 मत मिले। मोरना में यशपाल और विपिन आमने-सामने रहे। 38 वोट लेकर विपिन विजयी घोषित हुए, यशपाल को 31 मत मिले। मुजफ्फरनगर व्यक्तिगत सीट पर संचालक के लिए बरवाला के तीन लोगों अरुणा, धीरेंद्र और सतेंद्र मैदान में थे। धीरेंद्र और सतेंद्र में सीधा मुकाबला रहा।
धीरेंद्र को 1649 और सतेंद्र को 1180 वोट मिले। धीरेंद्र निर्वाचित घोषित हुए। शामली व्यक्तिगत के लिए अमित कुमार, रेनू और रोहित के बीच हुआ। रेनू 272 मत प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार न्यायिक जानसठ भरत सिंह ने बताया कि आठ संचालक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
इनमें शामली जिले के ऊन से राजेंद्र मादलपुर, थानाभवन से जयपाल सिंह अंबेहटा, शामली से पवन सिंह तरार, कांधला से उमराव सिंह सल्फा, कैराना से अमित कुमार ऊंचागांव, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से दीपक जैन, बघरा से पुष्पेंद्र गढी, चरथावल ब्लाक से भूपेंद्र सिंह पीपलशाह शामिल हैं। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष सिंह ने बताया 25 अप्रैल को डीसीडीएफ के सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा। भाजपा ने पवन तरार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब देखना है कि चुनाव निर्विरोध होता है या विपक्ष उन्हें चुनौती देता है।